ख्यमंत्री भगवंत मान सिंह को दो बच्चे हैं जो अब अमेरिका मे रहते है।
भगवंत मान ने किससे शादी की (Bhagwant maan ne kisse shadi ki)
पंजाब के मुख्यमंत्री 48 वर्षीय भगवंत मान ने डॉ गुरप्रीत कौर से शादी की है। भगवंत मान की मां की ख्वाहिश थी कि उनका बेटा दोबारा से अपना घर बसायें। इसलिए दूसरी बार शादी के लिए भगवंत मान की मां और बहन ने खुद लड़की पसंद की। भगवंत मान की दूसरी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर 32 वर्ष की है। मूल रूप से वह राजपुरा की रहने वाली हैं।
डॉ गुरप्रीत कौर कौन है?
डॉ गुरमीत कौर चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। वह तीन बहने हैं। बताया जाता है कि मार्च में जब भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उस शपथ ग्रहण समारोह में डॉ गुरप्रीत भी शामिल हुई थी। डॉ गुरप्रीत 2013 में मौलाना मेडिकल कॉलेज, अंबाला से मेडिकल की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया था। 2017 में उनकी पढ़ाई पूरी हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉ गुरमीत कौर और भगवंत मान की पहली बार मुलाकात वर्ष 2019 में हुई थी
भगवंत मान का तलाक –
भगवंत मान की पहली पत्नी का नाम इंद्रप्रीत कौर है। उनसे उन्हें दो बच्चे हैं। बताया जाता है कि उन्होंने हमेशा से भगवंत मान सिंह के कैरियर और जिंदगी में उनका भरपूर साथ दिया। वह खुद राजनीति में कभी भी शामिल नहीं हुई लेकिन वह हमेशा भगवत मान की राजनीतिक पारी में उनका सहयोग करती थी। वर्तमान समय में इंद्रजीत कौर अमेरिका में अपने दोनों बच्चों के साथ रह रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भगवंत मान जब पंजाब चुनाव में जीतने के बाद मुख्यमंत्री बनाए गए थे तब शपथ ग्रहण समारोह में उनके बच्चे भी उनसे मिलने आए थे। बता दें कि भगवंत मान को मार्च 2022 में पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि एक इंटरव्यू में भगवंत मान ने बताया कि उनकी बात उनके बच्चों से नहीं होती है। उन्होंने अपने परिवार के बारे में कहा कि वह अपने परिवार को समय नहीं दे पाते थे जिस वजह से उनका परिवार बिखर गया।
भगवंत मान सिंह का राजनीतिक कैरियर –
भगवंत मान ने पंजाब पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया से अपनी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2011 में राजनीति में कदम रखा था। पहली बार वह लेहरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2014 में वह संगरूर लोक सभा चुनाव से चुनाव लड़े। इस बार उन्होंने आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई। पहले वह पंजाब से आम आदमी पार्टी के संयोजक हुआ करते थे। भगवंत मान ने जलालाबाद से 2017 में चुनाव लड़ा हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2019 में फिर से उन्होंने संगरूर लोक सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वर्तमान समय में वह पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारी पोस्ट भगत मानसून ने किस से शादी की (Bhagwant maan ne kisse shadi ki) जरूर पसंद आई होगी इस तरह की अन्य जानकारी के लिए हमारी साइट पर बने रहें।