Delhi janm pramaan patr me correction kaise karwayen : जन्म प्रमाण पत्र एक बेहद आवश्यक दस्तावेज माना जाता है। आज के समय में यह बहुत जरूरी हो गया है यदि किसी वजह से जन्म प्रमाण पत्र में कोई गलती हो जाती है तो उसे सही किया जा सकता है। अक्सर देखा जाता है कि जन्म प्रमाण पत्र में स्थाई पता, नाम, माता का नाम, पिता का नाम आदि से कोई जानकारी गलत भर गई होती है। फिर इसे सही करने के लिए काफी मशक्कत करनी होती है।
अगर बर्थ सर्टिफिकेट में किसी भी प्रकार की गलती हो गई है तो इसे सुधारा जा सकता है। आज अपनी इस पोस्ट में हम यही बताएंगे कि जन्म प्रमाण पत्र में करेक्शन कैसे करवाया जा सकता है पूरी जानकारी के लिए हमारे इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें | Delhi janm pramaan patr me correction kaise karwayen :
यदि जन्म प्रमाण पत्र में किसी भी प्रकार की कोई गलती हो गई है, जैसे: माता का नाम, पिता का नाम या बच्चे का नाम या कोई अन्य जानकारी जो बर्थ सर्टिफिकेट में गलत भरी गई है उसे सही किया जा सकता है। बर्थ सर्टिफिकेट करेक्शन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए ग्रामीण नागरिक ग्राम पंचायत तथा शहरी नागरिक अपने स्थानीय नगर निगम के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र में परीक्षण अर्थात संशोधन करवा सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र क्या है?
जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज होता है जिसमें किसी व्यक्ति के जन्म का प्रमाण होता है। इसमें व्यक्ति की जन्म तिथि लिखी गई होती है। जब भी किसी नवजात शिशु का जन्म होता है तो सबसे पहला कानूनी दस्तावेज बर्थ सर्टिफिकेट अर्थात जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाता है। इसी सर्टिफिकेट को आयु प्रमाण के नाम से भी जानते हैं।
इस सर्टिफिकेट में बच्चे के माता-पिता का नाम, बच्चे का लिंग, बच्चे का नाम, जन्म का दिन आदि जानकारी लिखी गई रहती है। आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र एक बेहद आवश्यक दस्तावेज बन गया है। इसका प्रयोग सरकारी कार्यों में होता है, जैसे: सरकारी नौकरी, स्कूल में एडमिशन, स्कॉलरशिप आदि के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) करेक्शन, ऑनलाइन कैसे करें
उदाहरण के लिए यदि आप दिल्ली के रहने वाले हैं और अपने बर्थ सर्टिफिकेट में ऑनलाइन सुधार करना चाहते हैं तो यहां पर इस पोस्ट में हम उसका प्रोसेस बता रहे हैं। कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके जन्म प्रमाण पत्र में करेक्शन किया जा सकता है।
अगर आप बर्थ सर्टिफिकेट करेक्शन ऑनलाइन कैसे करें (Delhi janm pramaan patr me correction kaise karwayen) जाना चाहते हैं तो नीचे बताए थे स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले आप जिस राज्य के रहने वाले हैं वहां की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद स्क्रीन के होम पेज पर जाएं
- अब होम पेज में आपको लॉग इन करने का ऑप्शन मिलेगा।
- आप लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक डैशबोर्ड खुलेगा जिसमें आपको आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
- जैसे ही आप अपना आईडी और पासवर्ड डालकर के करेंगे आपके सामने एक पेज खुल जाएगा जिसमें आपके सामने संशोधन के लिए रिक्वेस्ट फॉर्म का विकल्प दिखाई देगा।
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे जैसे जन्म, मृत्यु, विवाह आदि।
- आप इसमें से जन्म के विकल्पों को चुने।
- अब इसके बाद पंचायत अथवा नगर निगम का चयन करें अपनी पंजीयन संख्या और वर्ष कोड दर्ज करें।
- अब आपको फॉर्म में संशोधन का कारण बताना होगा।
- इसके बाद नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने संशोधन करने का विकल्प आ जाएगा। आप जन्म प्रमाण पत्र में सही जानकारी के विकल्प को चुनें और संशोधन के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने एक संशोधन फॉर्म खुल जाएगा। आप उसमें सभी जानकारी को सही सही भरकर सबमिट करें।
इस तरह से आपका संशोधन फॉर्म पूरा हो जाएगा और संबंधित विभाग में भेज दिया जाएगा। कुछ समय बाद आप विभाग से संपर्क करके जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं और इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं।
दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन कैसे करें (Delhi janm pramaan patr me correction kaise karwayen) विषय पर लिखा गया हमारा यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर हमारा यह लेख आपको पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। इस विषय से संबंधित आपके मन में जो भी सवाल है आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।