Nifty 50 aur Nifty 100 kya hota hai | निफ़्टी 50 और निफ्टी 100 शेयर बाजार से जुड़ा हुआ शब्द है। जो लोग शेयर बाजार के बारे में जानकारी रखते हैं वह इन शब्दों से भी परिचित होंगे। हो सकता हैं ज्यादातर लोग इस शब्दों से परिचित नहीं होंगे। लेकिन इस नाम को कभी न कभी सुने जरूर होंगे। आज हम जानेंगे निफ्टी 50 और निफ्टी हंड्रेड क्या होता है?
निफ्टी 50 क्या होता है | Nifty 50 kya hota hai ?
निफ़्टी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का ही एक बेंच मार्क है। इसके अंतर्गत शेयर बाजार की टॉप की 50 कंपनियों को शामिल किया जाता है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि निफ्टी 50 के अंतर्गत 50 कंपनियों के लिए सूचकांक जारी किया जाता है। भारत में निफ्टी की शुरूआत 1996 में हुई थी।
वर्तमान समय में निफ्टी को इंडिया एंड सर्विसेज प्रोडक्शन लिमिटेड के द्वारा संचालित किया जा रहा है। निफ़्टी 50 के अंतर्गत शामिल कंपनियां जब बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं तब यह ऊपर की तरफ तेजी से बढ़ता है। वहीं जब इसके अंतर्गत शामिल कंपनियां खराब प्रदर्शन करने लगती हैं तो इसका ग्राफ नीचे की तरफ जाने लगता है।
Nifty 100 क्या होता है?
Nifty 100 भारतीय शेयर बाजार का ही एक इंडेक्स है। जिसमें निफ्टी की मार्केट कैप लाइजेशन के हिसाब से टॉप की 100 कंपनियों को शामिल किया जाता है। इसमें जो टॉप कि जो कंपनियां होती है उनका मार्केट कैप्टेलाइजेसन अन्य कंपनियों की तुलना में काफी ज्यादा होता है। शेयर बाजार में यह कंपनियां बेहतर प्रदर्शन कर रही होती है। इससे पता चलता है की देश के टॉप 100 कंपनियां किस तरह का प्रदर्शन कर रही हैं। शेयर बाजार में रूचि रखने वाले लोग इन्हीं कंपनियों के शेयर लेकर शेयर मार्केट में निवेश करते हैं।
बता दें कि nifty 100 के अंतर्गत हर सेक्टर की कंपनियां शामिल होती है। अगर निफ्टी अच्छा प्रदर्शन करता है तो इससे यह भी प्रदर्शित होता है कि देश का प्रत्येक सेक्टर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। इसके अलावा nifty 100 के द्वारा हम यह भी जान सकते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था किस दिशा में जा रही है।
अगर शेयर मार्केट अच्छा प्रदर्शन करता है तो यह इस बात का संकेत है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में अच्छा प्रदर्शन हो रहा है वही जब भारतीय अर्थव्यवस्था खराब होती है तो इसका असर शेयर बाजार पर भी दिख जाता है।
अगर nifty हंड्रेड के ग्राफ नीचे की तरफ जाने लगते हैं तो यह प्रदर्शित करता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्र में गिरावट देखी जा रही है। जिससे अर्थव्यवस्था में गिरावट देखने को मिल रही है।
निफ़्टी 50 तथा निफ्टी 100 का चार्ट कहां देखें
निफ़्टी 50 और निफ्टी 100 का चार्ट ब्रोकर के यहां से देख सकते हैं। इसके अलावा ट्रेडिंग टर्मिनल पर भी इसे सर्च किया जा सकता है। भारत की आधिकारिक वेबसाइट नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर भी इसके सूचकांकों को देखा जा सकता है।
निफ़्टी 50 तथा निफ्टी 100 में निवेश कैसे करें
निफ़्टी 50 तथा निफ्टी 100 में निवेश करने के लिए आप म्यूचुअल फंड में पैसा लगा सकते हैं। आज के समय में बहुत सारे ऐसे म्यूच्यूअल फंड है जो इस तरह की सुविधा प्रदान करते हैं।
दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आप सब समझ गए होंगे कि निफ्टी 50 और निफ्टी 100 क्या है (Nifty 50 aur Nifty 100 kya hota hai)। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। इसे अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।
अगर आपके मन में शेयर बाजार से जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि आप के हर प्रश्न का जवाब दें।